✍️ ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ़ रजनीश, काकोरी
लखनऊ (काकोरी)। आगरा एक्सप्रेस सर्विस रोड पर सोमवार को बबुरिया खेड़ा अंडरपास के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज़ रफ़्तार वैगनआर कार ने बाइक सवार युवक को ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल की पहचान अजय यादव (32 वर्ष) निवासी बख्तियार नगर, मलिहाबाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अजय यादव एसबीआई एटीएम में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। वह अपनी UP32 JM 2457 नंबर की बाइक से जा रहे थे कि अचानक सामने से आई अज्ञात वैगनआर कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक सड़क पर बिखर गई और अजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर भलिया चौकी इंचार्ज मोबीन अली मौके पर पहुँचे और घायल को तत्काल ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजवाया, जहाँ उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments