शाहजहाँपुर, 30 अक्टूबर 2025
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में आज अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना सेहरामऊ दक्षिणी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर का भ्रमण कर विभिन्न अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, थाने के समस्त कर्मचारियों को अपने कार्यों में पारदर्शिता और तत्परता बनाए रखने के लिए भी निर्देशित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्षता के साथ समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए, ताकि आम जनता का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments