लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर नगर विकास विभाग की एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरों में होने वाले सभी विकास कार्य नियोजित एवं समन्वित ढंग से किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि यदि अलग-अलग विभाग बिना समन्वय के कार्य करेंगे तो योजनाओं में अनावश्यक देरी होगी। उन्होंने सभी विभागों से अपील की कि वे साझा कार्ययोजना बनाकर निर्धारित समय-सीमा में विकास कार्य पूरे करें।
सीएम योगी ने विशेष रूप से बिना मानक और अनुमति के विकसित हो रही कॉलोनियों व बस्तियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी अनधिकृत गतिविधियों को रोकने के लिए प्रारंभिक स्तर पर ही प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि शहरों की संरचना और विकास की दिशा प्रभावित न हो।
उन्होंने अधिकारियों को नगर विकास से जुड़ी सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments