शाहजहाँपुर, 05 अक्टूबर 2025 — मुस्लिम तुष्टिकरण और बढ़ती हिंसा के विरोध में अ भा हिन्दू शक्ति दल की बैठक आज शाहजहाँपुर में आयोजित की गई। बैठक में दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय अग्रवाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीत हिन्दू, राष्ट्रीय वरिष्ठ महासचिव अरुण प्रताप सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बागिश शर्मा सहित जिला एवं नगर पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का शुभारंभ अमर बलिदानी ज्ञानदेव हिन्दू को श्रद्धांजलि अर्पित करके किया गया। इसके बाद संगठन और देश की वर्तमान परिस्थितियों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीत हिन्दू ने बैठक का संचालन करते हुए संगठन की मजबूती और हिन्दू समुदाय की शक्ति पर प्रकाश डाला।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि जो कौम अपने शहीदों को भूल जाती है, वह पतन की ओर जाती है। उन्होंने देश में बढ़ते मुस्लिम तुष्टिकरण और हिन्दुओं के विरोधियों के खिलाफ संगठन की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया और संगठन विस्तार की दिशा तय की गई। बैठक के पश्चात श्री विक्रान्त पाण्डेय को शाहजहाँपुर जिला अध्यक्ष और श्री शशि कांत दूबे को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही वर्तमान जिला अध्यक्ष शुशील सिंह और नगर अध्यक्ष प्रिंस वर्मा पद मुक्त किए गए।
बैठक में जिला संयोजक विनीत श्रीवास्तव, महानगर संयोजक अखिलेश दूबे, महानगर अध्यक्ष शशी मणी दूबे, जिला उपाध्यक्ष नरेश सक्सेना, विशाल श्रीवास्तव, महानगर प्रचार सचिव ओमप्रकाश, महानगर उपाध्यक्ष रामस्वरूप सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments