शाहजहाँपुर, 05 अक्टूबर 2025 — आगामी त्योहारों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण रूप से मनाने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक महोदय, शाहजहाँपुर एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय ने थाना कोतवाली व थाना सदर बाजार पुलिस बल के साथ सदर बाजार क्षेत्र में प्रमुख मार्गों, बाज़ार क्षेत्र और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त का आयोजन किया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का संदेश दिया और किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रोत्साहित किया।
अधिकारियों ने पुलिस बल को निर्देशित किया कि वे सतर्क रहते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर नजर रखें और आमजन के प्रति सहयोगपूर्ण व्यवहार बनाए रखें। पुलिस प्रशासन ने जनता को भरोसा दिलाया कि जनपद में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए वह निरंतर सक्रिय और सजग रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments