पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज थाना खुटार पुलिस द्वारा एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
आज दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को थाना खुटार पुलिस टीम द्वारा मा० न्यायालय जे.एम. पुवायाँ द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) सम्बन्धित वाद सं० 2753/03, मुकदमा सं० 157/01, धारा 457/380/411 IPC के वारंटी सचिन पुत्र उमाशंकर निवासी चूड़ीवाली गली, थाना खुटार, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र लगभग 29 वर्ष को उसके निवास स्थान से सुबह लगभग 10:35 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
1️⃣ व0उ0नि0 सुभाषचन्द्र, थाना खुटार, जनपद शाहजहाँपुर
2️⃣ हे0का0 उपेन्द्र कुमार, थाना खुटार, जनपद शाहजहाँपुर
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments