शाहजहाँपुर, 19 अक्टूबर 2025:
जनपद शाहजहाँपुर की थाना तिलहर पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी तिलहर के नेतृत्व में जुर्म-जरायम की रोकथाम, अवैध शराब, चोरी, लूट, डकैती, गौ तस्करी, वांछित अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
थाना तिलहर पुलिस टीम ने मु.अ.सं. 471/2025 धारा 137(2)/64(1) बीएनएस व ¾ पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त अमन कुमार पुत्र कुलदीप कुमार, निवासी ग्राम कपसेड़ा, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर को दिनांक 19 अक्टूबर 2025 की प्रातः लगभग 07:30 बजे थाना क्षेत्र तिलहर के कच्छियानी खेड़ा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
थाना तिलहर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने में सफलता मिली है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments