शाहजहाँपुर, 02 अक्टूबर।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर आज रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी लाइन के साथ महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि –
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे महापुरुषों के जीवन मूल्यों को आत्मसात कर ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से कार्य करें।
कार्यक्रम के अंतर्गत सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में कार्यरत स्वच्छता प्रहरियों को कंबल वितरण कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता प्रहरी समाज में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित रिजर्व पुलिस लाइन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments