शाहजहाँपुर, दिनांक 30 अक्टूबर 2025
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में “NCL Awareness 2.0” अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों पर नए आपराधिक कानूनों — भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 (BSA) के प्रति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।*
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों को इन नए कानूनों की प्रमुख विशेषताओं एवं उनके महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही अपराधों के त्वरित निस्तारण, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों, न्याय व्यवस्था में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जन-सहभागिता को प्रोत्साहित करते हुए पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे कानून संबंधी सही जानकारी प्राप्त करें, अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
शाहजहाँपुर पुलिस ने यह संकल्प दोहराया कि समाज के प्रति उसका समर्पण अटल है और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संवाद एवं जागरूकता के ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments