🚨 लखनऊ बड़ी खबर
ब्यूरो रिपोर्ट : शशांक मिश्रा
लखनऊ। राजधानी की वजीरगंज पुलिस ने एक संवेदनशील और सराहनीय कार्रवाई करते हुए 10 दिन से लापता युवक को सकुशल ढूंढ निकाला, जिससे उसके परिवार को बड़ी राहत मिली है। गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना समय गंवाए खोजबीन शुरू कर दी थी।
जानकारी के अनुसार, युवक के लापता होने की सूचना पर थाना वजीरगंज प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने एक विशेष टीम गठित की और मामले की मॉनिटरिंग खुद शुरू की।
रिवरबैंक चौकी इंचार्ज रण विजय सिंह ने अपनी टीम के साथ सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और फोटो पहचान के आधार पर लगातार प्रयास जारी रखे। कई इलाकों में खोज की गई, फुटेज खंगाले गए और अंततः पुलिस टीम ने युवक को सही-सलामत बरामद कर लिया।
बरामदगी के बाद युवक को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया गया। अपने बेटे को सुरक्षित देखकर परिजन भावुक हो उठे और उन्होंने वजीरगंज पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और पेशेवर कार्रवाई की खुले दिल से सराहना की।
इस सफलता ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि—
जब पुलिस इच्छाशक्ति और जिम्मेदारी के साथ काम करती है, तो कोई भी मामला असंभव नहीं होता।
थाना वजीरगंज पुलिस की यह कार्रवाई न केवल एक परिवार के लिए राहत का कारण बनी, बल्कि पूरे क्षेत्र में पुलिस पर जनता का भरोसा और मजबूत किया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments