ब्यूरो रिपोर्ट — सुधीर सिंह कुम्भाणी
बिसवां (सीतापुर)। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को सेठ जय दयाल इंटर कॉलेज के सभागार में दोपहर 1 बजे से विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सिराज टाइम्स हिंदी दैनिक समाचार पत्र द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम संयोजक एवं सिराज टाइम्स के संपादक सिराज अहमद ने बताया कि समारोह में विभिन्न वक्ता सरदार पटेल के जीवन, उनके योगदान, राष्ट्रीय एकता और अखंडता पर ओजस्वी विचार प्रस्तुत करेंगे।
सिराज अहमद ने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन हमें एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। उनके 150वें जन्मदिवस पर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हैं।”
कार्यक्रम समन्वयक एवं वरिष्ठ साहित्यकार संदीप मिश्र ‘सरस’ ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कराने की विशेष अपील की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments