स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में खाद्य सचिव से हुई ₹3 लाख की लूट का शाहजहाँपुर पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस और जनपदीय SOG की संयुक्त टीम को आज बड़ी सफलता मिली।
दिनांक 06 नवम्बर 2025 को खाद्य सचिव से ₹3 लाख नकद व रजिस्टर/दस्तावेजों की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। एसटीएफ द्वारा पहले ही दो अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए थे, जिनकी निशानदेही पर धनराशि और दो अवैध असलहे बरामद हो चुके थे। जांच में पता चला कि स्थानीय मुखबिर की सूचना पर कुल 8 लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया था।
शेष अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस को सूचना मिली कि गैंग के सदस्य एक और वारदात की योजना बना रहे हैं। इसके बाद थाना सेहरामऊ दक्षिणी व SOG की संयुक्त टीम ने हरदोई क्षेत्र में दबिश दी। तीन संदिग्धों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।
मुठभेड़ में बदमाश अब्बास गाज़ी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया, जबकि कॉन्स्टेबल 130 प्रदीप चौहान भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हुए। घायल अभियुक्त को लखनऊ रेफर किया गया है।
अब तक कुल 05 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि 03 अभियुक्त फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।
मु0अ0सं0 319/25 धारा 109(1) BNS व 3/25/27 आर्म्स एक्ट
अब्बास गाजी, रवि मिश्रा, और गोपाल उर्फ ओमेंद्र के विरुद्ध हरदोई, शाहजहाँपुर, सीतापुर, गाजियाबाद एवं गौतमबुद्धनगर में दर्ज कई गंभीर धाराओं (हत्या, लूट, गैंगस्टर, 307, आर्म्स एक्ट आदि) के मुकदमे पहले से पंजीकृत हैं।
अब्बास गाजी से:
अरमान गाजी से:
निजामुद्दीन गाजी से:
पुलिस की तत्परता और संयुक्त कार्रवाई से न केवल लूट का पर्दाफाश हुआ, बल्कि गैंग के कई सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर भविष्य की घटनाओं पर भी रोक लगी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments