शाहजहाँपुर।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बण्डा क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत रविवार को पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त की गई।
गश्त के दौरान ने मुख्य मार्गों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और जनसुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अधिक सतर्कता, सक्रियता और विनम्रता के साथ जनता से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने आमजन से बातचीत करते हुए अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का माहौल कायम रखा जा सके।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसहयोग के बिना कानून-व्यवस्था मजबूत नहीं हो सकती, इसलिए हर नागरिक को जिम्मेदारी से सहयोग करना चाहिए।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस की सक्रिय उपस्थिति से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का स्पष्ट संदेश दिया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments