स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर। केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पी.एम. अजय (PM-AJAY) के अंतर्गत ग्रान्ट-इन-एड घटक योजना के तहत अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस योजना में लाभार्थियों को ₹50,000 तक का अनुदान दिया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), शाहजहाँपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन क्रमांक 01 से 300 तक की प्री-स्क्रूटनी समिति बैठकें क्रमशः 25 सितंबर, 6 अक्टूबर और 30 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थीं।
हालांकि, बार-बार सूचना दिए जाने के बावजूद कई आवेदक अपने आवश्यक प्रमाणपत्रों एवं प्रपत्रों सहित कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए।
अब विभाग द्वारा उन्हें अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे 7 नवंबर 2025 तक, प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच, विकास भवन के कमरा नंबर 315 स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) कार्यालय, शाहजहाँपुर में उपस्थित होकर अपने समस्त दस्तावेजों सहित आवेदन पत्र प्रस्तुत करें।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक उपस्थित न होने की स्थिति में आवेदन स्वतः निरस्त मान लिया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments