शाहजहाँपुर, 25 नवम्बर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहाँपुर ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के तहत संविदा पर विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह जानकारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहाँपुर के सचिव श्री ओमप्रकाश तृतीय ने दी।
उन्होंने बताया कि उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जनपद न्यायालय शाहजहाँपुर में डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल के 01 पद तथा असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के 01 पद भरे जाने हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभिक रूप से दो वर्ष की संविदा पर नियुक्त किया जाएगा, जिसे कार्य प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकेगा।
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन 06 दिसंबर 2025 शाम 5 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहाँपुर कार्यालय में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त आवेदनपत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
पात्रता, योग्यता, नियम एवं आवेदन प्रारूप से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी निम्न वेबसाइटों पर उपलब्ध विज्ञापन देख सकते हैं—
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments