शाहजहाँपुर।📍
अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को सराहनीय माना जा रहा है।
घटना का विवरण:
दिनांक 02 अक्तूबर 2025 को वादिनी द्वारा थाना कोतवाली में तहरीर दी गई थी कि अज्ञात व्यक्ति उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस पर मु0अ0सं0 422/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए अपहर्ता बालिका की सकुशल बरामदगी कर ली। विवेचना व संकलित साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बी.एन.एस. एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई।
आज दिनांक 02 नवंबर 2025 को दोपहर लगभग 2:15 बजे, पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त शिवम पुत्र सुनील (उम्र लगभग 19 वर्ष), निवासी गम्भीरपुर, थाना पनकी, जनपद कानपुर को चांदापुर रोड स्थित सरकारी अस्पताल के पीछे से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
👉 शिवम पुत्र सुनील (उम्र लगभग 19 वर्ष)
निवासी: ग्राम गम्भीरपुर, थाना पनकी, जनपद कानपुर
पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 422/25 धारा 137(2), 64(1) बी.एन.एस. एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट
गिरफ्तारी का विवरण:
📅 दिनांक: 02.11.2025
🕑 समय: 14:15 बजे
📍 स्थान: चांदापुर रोड, सरकारी अस्पताल के पीछे, थाना कोतवाली, शाहजहाँपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1️⃣ उ0नि0 भूपेन्द्र राणा
2️⃣ हे0का0 148 सत्यप्रकाश
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments