शाहजहाँपुर। मुमुक्षु आश्रम स्थित सत्संग भवन में आज लोक कल्याण की मनोकामना से सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। यह पाठ इंजी. आर. के. अग्रवाल द्वारा कराया गया, जिसमें तुलसी मानव सेवा समिति के पंडित चंद्रगिरी गोस्वामी के नेतृत्व में रसिक संतोष कुमार, मयंक अग्रवाल, विशाल राज, रिंकू वर्मा एवं संदीप शक्ति सहित अन्य भक्तों ने सहभागिता की।
प्रातः 11:00 बजे श्रीराम एवं संकटमोचन हनुमान जी के चित्र स्थापित कर विधि-विधान के साथ आवाहन एवं पूजन सम्पन्न हुआ। इसके बाद स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती की उपस्थित में सुंदरकांड का पाठ प्रारम्भ हुआ।
कार्यक्रम में संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आदेश पांडे, एस. एस. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर. के. आजाद, उपप्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. कविता भटनागर, डॉ. प्रतिभा सक्सेना, डॉ. सचिन खन्ना, बृजलाली सहित अनेक शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
सुंदरकांड पाठ पूर्ण होने के उपरांत स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने भक्तों संग आरती की। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया और 51 ब्राह्मणों सहित अन्य भक्तों को भोजन प्रसाद भी कराया गया।
इस अवसर पर इंजी. आर. के. अग्रवाल ने स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती को दुशाला एवं राधा-कृष्ण का चित्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments