शाहजहाँपुर, 27 नवम्बर 2025।
जिले में रेंडम प्रक्रिया द्वारा चयनित ईसीसीई एजुकेटर्स ने शासनादेश के अनुसार नियुक्ति न मिलने पर जिलाधिकारी शाहजहाँपुर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र नियुक्ति की मांग की है। अभ्यर्थियों ने कहा कि वर्ष 2023 में जारी शासनादेश में स्पष्टतः उल्लेख है कि ईसीसीई एजुकेटर्स का चयन कंप्यूटर आधारित रेंडम प्रक्रिया से होगा और चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी, किंतु जिला चयन समिति द्वारा अब तक इस आदेश का पालन नहीं किया गया है।
अभ्यर्थियों ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूर्ण होने और दस्तावेज सत्यापन (D.V.) के बावजूद अभी तक नियुक्ति न मिलना अत्यंत निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि उनका सपना था कि वे बच्चों के भविष्य निर्माण में योगदान देंगे, परंतु लंबे समय की प्रतीक्षा और अनिश्चितता ने उन्हें मानसिक, आर्थिक और भावनात्मक रूप से अत्यधिक कष्ट पहुँचाया है।
अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि Bedsheet का पालन कराते हुए रेंडम प्रक्रिया से चयनित एवं दस्तावेज सत्यापित सभी अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति दिलाई जाए। उनका कहना है कि जिलाधिकारी की एक सकारात्मक पहल से उनके मनोबल को बल मिलेगा और उन्हें अपने दायित्व का निर्वहन करने का अवसर प्राप्त हो सकेगा।
ज्ञापन देने वालों में —
रूपा देवी, पूजा, देवी, सुमित कुमार दीक्षित, पिली, ज्योति पांडे, पूजा, आरती तथा बाजा ऊपा शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहॉपुर
0 Comments