सकरन/सीतापुर — सुधीर सिंह कुम्भाणी, ब्यूरो रिपोर्ट
सकरन थाना क्षेत्र के दुगाना गांव निवासी छोटकन सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर एक महिला पर उनके चचेरे भाई को बहला-फुसलाकर ले जाने, उसकी जमीन अपने नाम बैनामा कराने और बाद में उसकी हत्या कर गायब करने का गंभीर आरोप लगाया है।
शिकायत के अनुसार, लगभग 11 वर्ष पहले हरगांव थाना क्षेत्र के गढ़ी मजरा कटेसर गांव की निवासी माधुरी पत्नी जयराम प्रहलाद सिंह को अपने साथ ले गई थीं। आरोप है कि प्रहलाद की जमीन का बैनामा माधुरी ने अपने नाम करा लिया था। इसके बाद से प्रहलाद का कोई सुराग नहीं मिला।
छोटकन का आरोप है कि माधुरी ने प्रहलाद की जमीन हरगांव के बड़खेरवा गांव निवासी सुकई और महादेव के नाम बेच दी और प्रहलाद की हत्या कर उसे गायब कर दिया।
पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर न्याय दिलाए जाने की मांग की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments