ब्यूरो रिपोर्ट: सुधीर सिंह कुम्भाणी, सीतापुर ✍️
सीतापुर। सकरन ब्लॉक के कई ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये की धनराशि आहरित किए जाने और धरातल पर कार्य न मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। जिलाधिकारी सीतापुर डॉ. राजा गणपति आर. की सख्त कार्यशैली से प्रेरित होकर खंड विकास अधिकारी सकरन श्रीश गुप्ता ने विभिन्न पंचायतों में किए गए निर्माण और भुगतान की जांच शुरू कर दी है।
बीडीओ ने अपनी टीम के साथ ग्राम पंचायत मुर्थना में निरीक्षण कर आहरित धनराशि और निर्माण कार्यों की जांच की। जांच में अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद अन्य ग्राम पंचायतों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
ग्राम पंचायत सरैया कला और मोहारी में तैनात पंचायत सचिव उमाकांत पर फर्जी कार्य दिखाकर बड़ी धनराशि निकालने के गंभीर आरोप लगे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि—
ग्रामीणों, स्थानीय प्रतिनिधियों व मीडिया द्वारा मांग की जा रही है कि ग्राम पंचायत मोहारी और सरैया कला में हुए कथित भ्रष्टाचार की पूरी उच्च-स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को मजबूती मिल सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments