शाहजहाँपुर में सभी न्याय पंचायतों में शिक्षक संकुल बैठक आयोजित, बीएसए ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 18 नवंबर 2025।

आज जनपद की सभी न्याय पंचायतों में शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने कम्पोजिट विद्यालय शाहबेगपुर, विकासखंड ददरौल पहुँचकर बैठक में प्रतिभाग किया और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बीएसए ने निपुण आकलन हेतु चिन्हित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को निर्देशित किया कि हर बच्चे के सीखने के स्तर का आकलन करते हुए लर्निंग गैप को समाप्त किया जाए।


बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश:

  • सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए।
  • यदि किसी विद्यालय में तकनीकी समस्या हो तो तुरंत विभाग को अवगत कराया जाए, ताकि संबंधित एजेंसी द्वारा उसका निराकरण कराया जा सके।
  • शिक्षकों को विद्यांजलि पोर्टल पर विद्यालय से संबंधित जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए गए, जिससे स्वयंसेवी संस्थाओं और व्यक्तियों से सहयोग प्राप्त किया जा सके।
  • संदर्शिका, प्रिंट-रिच सामग्री, किट्स एवं तालिकाओं का कक्षा शिक्षण में अधिक से अधिक उपयोग करने पर बल दिया गया।
  • वर्तमान शैक्षिक सत्र में निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए शिक्षकों को प्रोत्साहित करने की अपील की गई।

संकुल बैठक के बाद सभी शिक्षकों को प्रेरणा ऐप पर उपलब्ध डीसीएफ में बैठक से संबंधित विवरण भरने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ जिला समन्वयक प्रशिक्षण, ईआरपी टीम, शिक्षण संकुल से जुड़े सदस्य तथा शिक्षक उपस्थित रहे।


Previous Post Next Post