कानून-व्यवस्था और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जनपद शाहजहाँपुर में पुलिस द्वारा “ऑपरेशन फ्लैश” के अंतर्गत मॉक ड्रिल एवं रिस्पांस-टाइम चैक आयोजित किया गया। यह अभ्यास पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में किया गया।
सूचना मिलते ही नगर क्षेत्र के विभिन्न थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल ने एंटी-रॉयट गियर के साथ निर्धारित स्थानों पर तेजी से पहुँचकर अपनी रियल-टाइम प्रतिक्रिया क्षमता का प्रदर्शन किया। इस दौरान भीड़-नियंत्रण, दंगा-निरोधक परिस्थितियों और आपात स्थिति को सिम्युलेट कर पुलिस की तैयारी, समन्वय, संचार प्रणाली तथा फोर्स की मूवमेंट का मूल्यांकन किया गया।
मॉक ड्रिल में आपात कॉल प्राप्त होने से लेकर मौके पर पहुँचने तक का कुल रिस्पांस-टाइम भी परखा गया। अधिकारियों ने पूरे अभ्यास की समीक्षा कर टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने कहा:
“शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे अभ्यास पुलिस बल को और सक्षम बनाते हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।”
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर सहित नगर सर्किल का दंगा-निरोधक उपकरणों से सुसज्जित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments