शाहजहाँपुर, 26 नवंबर 2025।
स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज, शाहजहाँपुर में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता और निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में सत्यम यादव प्रथम, दीपशिखा द्वितीय और रुद्राक्षी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में एकता मिश्र ने प्रथम, नैना ने द्वितीय, तथा तेजस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनों प्रतियोगिताओं के संचालन में डॉ. अरुण कुमार यादव, नीलू कुमार और पवन गंगवार का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं IQAC प्रभारी प्रो. आदित्य कुमार सिंह ने संविधान के मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों पर विशेष व्याख्यान दिया। इसके बाद हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. आलोक मिश्र ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार आज़ाद ने अपने संबोधन में कहा कि “संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि यह हमारे राष्ट्र की आत्मा और सामूहिक आकांक्षाओं का प्रतीक है। युवाओं का दायित्व है कि वे संविधान के आदर्शों को समझें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।”
कार्यक्रम में इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. विकास खुराना, डॉ. मृदुल, डॉ. राजीव, डॉ. प्रतिभा, व्यखा सक्सेना, पवन चन्दन सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
अंत में डॉ. अरुण कुमार यादव ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments