शाहजहाँपुर, 26 नवम्बर 2025।
संविधान दिवस के अवसर पर आज माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाँयादव सिंह पुर श्री विष्णु कुमार शर्मा द्वारा न्यायालय परिसर में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया गया। कार्यक्रम में सभी न्यायिक अधिकारीगण, न्यायालय कर्मचारी एवं एल.ए.डी.सी.एस. के अधिवक्ता उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में माननीय जनपद न्यायाधीश ने कहा कि—
“जिस प्रकार सभी धर्मों के धार्मिक ग्रंथ पवित्र होते हैं, उसी प्रकार हमारा भारतीय संविधान भी हम सभी के लिए सर्वोपरि और पवित्र ग्रंथ है। प्रत्येक नागरिक को चाहिए कि वह संविधान का सम्मान करे और उसके अनुरूप ही अपने जीवन का संचालन करे।”
कार्यक्रम में माननीय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय श्री नरेन्द्र कुमार-तृतीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुदीप कुमार जायसवाल, श्री आशीष वर्मा, श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री ओमप्रकाश मिश्र-तृतीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहाँपुर के सभी कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments