ब्यूरो रिपोर्ट: राकेश कुमार
बड़ौत (बागपत)। कौशल विकास को नई गति देने और युवाओं को तकनीकी दक्षता से सशक्त बनाने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने बड़ौत स्थित चौधरी केहर सिंह दिव्या पब्लिक स्कूल में स्किल इंडिया सेंटर (SIC) का उद्घाटन किया।
यह सेंटर नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NSDC) द्वारा रेडिंग्टन फाउंडेशन के सहयोग से स्थापित किया गया है। स्किल इंडिया सेंटर की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास की पहुंच और मजबूत होगी। विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं को अत्याधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध होगा।
स्थानीय स्तर पर इसे रोजगार वृद्धि और कौशल उन्नयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments