संवाददाता: लखनऊ ✍️
नववर्ष 2026 के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए संयुक्त किसान मोर्चा भारत के संयोजक एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े मनीष यादव दसहरी ने किसान, मजदूर, नौजवान और कमेरा वर्ग के सम्मान, अधिकार और उत्थान की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश का किसान खुशहाल होगा तो देश स्वतः समृद्ध बनेगा।
मनीष यादव ने कहा कि यदि सरकार किसानों को समय से बिजली, पानी, खाद और उनकी फसल का पूरा मूल्य सुनिश्चित कर दे तथा खेती-किसानी को उद्योग का दर्जा दिया जाए, तो देश के करोड़ों लोगों को रोजगार मिल सकता है। उन्होंने चिंता जताई कि किसान और मजदूर केवल वोट तक सीमित रह गए हैं, जबकि पूंजीपति वर्ग राजनीतिक चंदे के माध्यम से नीतियों को प्रभावित कर रहा है।
उन्होंने इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस तरह अंग्रेजों ने व्यापार के बहाने देश को लूटा, आज वही स्थिति दोहराई जा रही है। जल, जंगल, जमीन और पहाड़ों पर कब्जे की होड़ आने वाली पीढ़ियों के भविष्य, रोजगार, शिक्षा और संसाधनों के अधिकारों को खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि देश को एक बार फिर परिवर्तन और जागरूकता की जरूरत है, ताकि लोकतंत्र में वास्तविक समानता और न्याय स्थापित हो सके।
अपने संदेश के अंत में मनीष यादव दसहरी ने सभी देशवासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि किसान, मजदूर और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समाज के हर वर्ग को भागीदार बनना होगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments