स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर, 12 दिसंबर 2025 — मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए शाहजहाँपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थानों के साथ महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक आयोजित की गई।
दिनांक 11 दिसंबर 2025 को हुई इस बैठक में एसपी ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा जनपद पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान को और प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
एसपी शाहजहाँपुर ने निर्देशित किया कि मिशन शक्ति 5.0 का मूल उद्देश्य—“नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन”—जन-जन तक पहुंचना चाहिए, और पुलिस को इसमें पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करना होगा।
शाहजहाँपुर पुलिस ने पुनः दोहराया कि जनपद की हर महिला सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त महसूस करे, यही उनका दायित्व और संकल्प है।
“मिशन शक्ति 5.0 को उत्कृष्टता के साथ लागू करना हमारी प्राथमिकता है।”
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments