स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
थाना अल्हागंज, जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज–5.0 कार्यक्रम की रूपरेखा “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन” के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन की दिशा में निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस महानिदेशक द्वारा संचालित “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक , शाहजहाँपुर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आज दिनांक 14.12.2025 को उ0नि0 शिवनारायण मिश्रा मय महिला हे0का0 सोनम शर्मा एवं म0का0 1678 सुप्रिया वर्मा द्वारा थाना अल्हागंज क्षेत्रान्तर्गत अल्हागंज तिराहा एवं कस्बा अल्हागंज में छात्राओं एवं महिलाओं के हित में जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को वर्तमान में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा एवं सहायता हेतु उपलब्ध महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही स्कूल/कॉलेज से आने-जाने वाले मार्गों पर अनावश्यक रूप से खड़े व्यक्तियों, ठेला एवं अन्य वाहन खड़े कर मार्ग अवरुद्ध करने तथा छात्राओं/महिलाओं को परेशान करने की नीयत से खड़े लोगों के विरुद्ध सघन चेकिंग एवं कार्यवाही की गई।
इसी क्रम में अल्हागंज तिराहा पर एक युवक को आने-जाने वाली लड़कियों/महिलाओं की ओर अश्लील/आपत्तिजनक इशारे करते हुए पाया गया। मौके पर पूछताछ करने पर उक्त युवक ने अपना नाम आफताब अली पुत्र अशफाक अली, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी मोहल्ला बगिया प्रथम, कस्बा एवं थाना अल्हागंज, जनपद शाहजहाँपुर बताया।
शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत उक्त युवक को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कारण गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए समय लगभग 15:25 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दूरभाष के माध्यम से दी गई। तत्पश्चात शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अभियुक्त का चालान धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत तैयार कर संबंधित माननीय न्यायालय भेजा गया।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मिशन शक्ति फेज–5.0 अभियान के अंतर्गत थाना अल्हागंज पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, विश्वास एवं सशक्तिकरण की दिशा में किया गया एक सराहनीय, प्रेरणादायी एवं जनविश्वास को सुदृढ़ करने वाला प्रयास है।
0 Comments