शाहजहाँपुर, 11 दिसंबर।
आईजीआरएस (Integrated Grievance Redressal System) पोर्टल पर उत्कृष्ट कार्य करते हुए जनपद शाहजहाँपुर ने एक बार फिर प्रदेश में अपना परचम लहराया है। थाना सदर बाजार ने मई 2025 से अक्टूबर 2025 तक लगातार छह माह तक उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है।
थाना सदर बाजार में आईजीआरएस कार्यों के लिए नामित आरक्षी अरविन्द सिंह (आरक्षी संख्या 2464) ने सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर यह उपलब्धि सुनिश्चित की। उनकी उच्च स्तरीय कार्यप्रणाली, शिकायतकर्ताओं से प्रभावी संवाद, पारदर्शिता और सटीक जांच की वजह से थाना स्तर पर कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहा।
आज दिनांक 11 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने आरक्षी अरविन्द सिंह को ₹5,000/- की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया।
इस उपलब्धि की जनसामान्य एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है। पुलिस विभाग का कहना है कि ऐसे उत्कृष्ट कार्य भविष्य में भी पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण सेवा देने के लिए प्रेरित करेंगे।
शाहजहाँपुर पुलिस जनता की शिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
0 Comments