शाहजहाँपुर, 11 दिसंबर 2025।
थाना रोज़ा क्षेत्र में आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मण्डी रोड स्थित फौजी ढाबे के पीछे कीचड़ भरे गड्ढे में करीब 35 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार मृतक की रंगत गेहुँआ, हरे चेकदार शर्ट तथा सलेटी रंग की पैंट पहने हुए है। पैंट में बेल्ट की जगह नाड़ा बंधा हुआ पाया गया। शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
थाना रोज़ा पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया गया है। मृतक की पहचान करने के लिए पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है।
👉 यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकता है—
📞 थाना रोज़ा : 9454404219, 8868074739
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments