Breaking News

शीतलहर से राहत के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहांपुर।

शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिलाधिकारी के सहयोग से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी तथा नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति में निर्धन, असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सक्षम वर्ग एवं सामाजिक संगठनों को आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए, ताकि ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति असहाय न रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य निरंतर किए जाने का संकल्प व्यक्त किया।

कंबल वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बॉथम के साथ सुरेंद्र सिंह सेठ, अमित शर्मा, रेहान मिर्ज़ा, विवेक सहगल, ज्ञान चंद्र, भारत विकाश एवं आदित्य वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments