Breaking News

पुवायाँ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 11 दिसंबर 2025।

अपराधियों की गिरफ्तारी व अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना पुवायाँ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रही अभियुक्ता सरोजनी देवी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

👉 मामला क्या था?

25 नवंबर 2025 को वादी करण सिंह निवासी ग्राम भिलावा ने अपने पुत्र देवेश की हत्या का आरोप सरोजनी देवी सहित चार लोगों पर लगाया था। बताया गया कि मुकदमे में समझौता न करने पर आरोपियों ने देवेश की हत्या कर दी।
इस मामले में थाना पुवायाँ पर मु0अ0सं0 846/25 धारा 103(1) BNS में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसे विवेचना के दौरान संशोधित कर धारा 108 BNS कर दिया गया।

👉 मुखबिर की सूचना पर दबिश

पुलिस को आज सूचना मिली कि मामले में वांछित अभियुक्ता सरोजनी देवी अपने घर ग्राम उदारा में मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और महिला उपनिरीक्षक मनीषा चौधरी की सहायता से अभियुक्ता को बिना किसी प्रतिरोध के गिरफ्तार कर लिया।

👉 गिरफ्तार अभियुक्ता

  • नाम: सरोजनी देवी
  • उम्र: लगभग 34 वर्ष
  • निवासी: ग्राम उदारा, थाना पुवायाँ

अभियुक्ता को कानूनी प्रक्रिया के अनुसार थाना लाकर पूछताछ की गई और बाद में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

👉 गिरफ्तारी टीम

  • अपराध निरीक्षक राजेश कुमार
  • महिला उपनिरीक्षक मनीषा चौधरी


Post a Comment

0 Comments