शाहजहाँपुर। आज दिनांक 18 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की शिकायत को विस्तारपूर्वक सुना तथा उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास और समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments