शाहजहाँपुर। आज दिनांक 18 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा अपने कार्यालय पर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ विस्तारपूर्वक सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनकी शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस-जन संवाद को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। इस पहल से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ रहा है और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहयोग मिल रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments