शाहजहांपुर। घना कोहरा शुक्रवार सुबह जानलेवा साबित हुआ। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के लखनऊ–दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुलासनगरा ओवरब्रिज के पास हुए भीषण हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह कोहरा इतना घना था कि कुछ कदम की दूरी भी दिखाई नहीं दे रही थी। इसी बीच बरेली की ओर से लौट रहे तीन युवक अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया।
हादसे में ग्राम भमौरी के मझरा गौटिया निवासी
की मौके पर ही मौत हो गई। उनका साथी मोहित कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर किया गया है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की जाएगी।
कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसों में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन शुक्रवार की सुबह का यह हादसा क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल छोड़ गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments