![]() |
| गिरफ्तार आरोपी |
संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ के पारा कोतवाली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते युवती को गोली मारने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आकाश और उसके साथी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है।
![]() |
| आरोपी के पास से बरामद की गई पिस्टल |
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से गोलीकांड में प्रयुक्त अवैध असलहा बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
इस सफल कार्रवाई में हंसखेड़ा चौकी इंचार्ज मुन्ना लाल, उपनिरीक्षक हर्ष यादव, अमित कुमार और सूबे चंद यादव सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments