शाहजहांपुर।
माननीय वित्त मंत्री जी द्वारा आज सिंधौली–पुवायां मार्ग स्थित सदर तहसील अंतर्गत ग्राम बारापुर में शीतलहर से बचाव के उद्देश्य से जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड के बीच यह पहल गरीब एवं असहाय लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हुई।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने वितरण कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया तथा जरूरतमंदों की सूची के अनुसार कंबल वितरित किए गए।
प्रशासन द्वारा बताया गया कि जनपद की सभी तहसीलों में कंबल वितरण हेतु स्टॉक पहुंच चुका है। वर्तमान में कुल 5200 कंबल उपलब्ध हैं तथा तहसीलों से प्राप्त होने वाली मांग के अनुरूप आगे भी कंबल मंगाए जाएंगे, ताकि कोई भी जरूरतमंद शीतलहर के प्रकोप से वंचित न रहे।
यह पहल शीत ऋतु में प्रशासन की संवेदनशीलता एवं जनकल्याणकारी सोच को दर्शाती है, जिससे गरीब, बुजुर्ग एवं असहाय लोगों को ठंड से सुरक्षा मिल सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments