शाहजहांपुर — स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) की नियमावली के अनुरूप बी.एड. प्रशिक्षुओं के लिए “भाषा अनेक : भाव एक” शीर्षक के अंतर्गत भाषा वृक्ष निर्माण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने विभिन्न चार्ट एवं मॉडलों के माध्यम से भारतीय भाषा वृक्ष का निर्माण कर देश के विभिन्न राज्यों की भाषाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री अमित गुप्ता के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. अवनीश मिश्र, सचिव, स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज, शाहजहांपुर ने विभिन्न भारतीय भाषाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के समग्र विकास के लिए बहुभाषाओं का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय एवं एनसीटीई द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान की सराहना करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम के स्वागत भाषण में विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. प्रभात शुक्ला ने एनसीटीई द्वारा संचालित विशेष कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षुओं को ऐसे शैक्षिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. अमीर सिंह यादव, प्रधानाचार्य, स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज ने प्रशिक्षुओं के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि भाषा का जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। भले ही विभिन्न राज्यों की भाषाएं अलग हों, लेकिन उनकी मूल भावना एक ही होती है।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) मीना शर्मा सहित डॉ. शैलजा मिश्र, डॉ. राहुल कुमार, सुश्री रेनू बहुखण्डी, डॉ. अखिलेश तिवारी, डॉ. संजय कुमार, श्री रामअवतार सिंह, श्री सौरभ कुमार मिश्र, श्री रोहित सिंह एवं डॉ. प्रियंका शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में सहायक प्रोफेसर डॉ. बृज निवास द्वारा सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments