शाहजहांपुर।
नगर निगम शाहजहांपुर में CM ग्रिड योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता निगरानी के लिए IIT कानपुर द्वारा नियुक्त प्रोफेसर के साथ एक विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने अब तक पूरे हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखा एवं शेष कार्य को उच्च मानक और गुणवत्ता के साथ पूरा कराने हेतु तकनीकी सुझाव प्रदान किए।
साइट निरीक्षण के समय मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, महाप्रबंधक जल सहित नगर निगम के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर निगम द्वारा बताया गया कि गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी द्वारा नियमित जांच कराई जा रही है, ताकि शहरवासियों को बेहतर एवं टिकाऊ सड़क सुविधाएँ मिल सकें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments