शाहजहांपुर | 31 जनवरी 2026
थाना जलालाबाद क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम की सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता के चलते एक गुमशुदा तीन वर्षीय बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी 2026 को शाम लगभग 5:10 बजे थाना जलालाबाद क्षेत्रान्तर्गत चौराहा सब्जी मंडी के पास एक लगभग 03 वर्ष की बच्ची अकेली एवं गुमशुदा अवस्था में खड़ी मिली, जो अपना नाम और पता बताने में असमर्थ थी। सूचना मिलते ही थाना जलालाबाद की मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सुरक्षित थाने लाया।
थाना स्तर पर बच्ची के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई गई तथा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की गई। जांच के दौरान पता चला कि उक्त बच्ची मोहल्ला नौसारा, कस्बा जलालाबाद निवासी अवधेश गुप्ता पुत्र श्री मदनलाल गुप्ता के यहां आयोजित एक कार्यक्रम में अपनी माता श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता पत्नी गुलशन गुप्ता के साथ आई थी और बच्चों के साथ खेलते समय वहां से भटक गई थी।
माता-पिता एवं परिजनों की पहचान एवं पुष्टि के उपरांत बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों ने मिशन शक्ति टीम की त्वरित कार्रवाई और सराहनीय प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।
मिशन शक्ति अभियान एक बार फिर यह सिद्ध करता है कि उत्तर प्रदेश पुलिस महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर और प्रतिबद्ध है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments