ब्यूरो रिपोर्ट: शशांक मिश्रा
लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने असलहे की नोंक पर घरों में चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चार असलहे और करीब 12 लाख रुपये से अधिक कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है।
यह कार्रवाई मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मड़ियांव क्षेत्र के साथ-साथ अन्य इलाकों में भी शातिराना अंदाज में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
गिरफ्तारी अभियान में थाना मड़ियांव की क्राइम टीम की अहम भूमिका रही। टीम में उप निरीक्षक नितिन तालियान, अखिलेश सिंह, शुभम तिवारी और दीवान असलम खान शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के पकड़े जाने से क्षेत्र में सक्रिय एक बड़े आपराधिक नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments