लखनऊ।
उत्तर प्रदेश दिवस 2026 के अवसर पर प्रदेश की सांस्कृतिक एवं पाक विरासत को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन क्विजीन’ (ODOC) योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इसे प्रदेश की सांस्कृतिक शक्ति और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बताया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि ODOC योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों की 75 विशिष्ट स्थानीय भोज्य एवं व्यंजन परंपराएं अब प्रदेश की नई पहचान बनेंगी। यह योजना न केवल पारंपरिक व्यंजनों को संरक्षित करेगी, बल्कि स्थानीय कारीगरों, महिला स्वयं सहायता समूहों, स्टार्टअप्स और छोटे उद्यमियों को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) योजना ने प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाई, उसी तरह ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन क्विजीन’ योजना उत्तर प्रदेश की समृद्ध खान-पान संस्कृति को देश और दुनिया तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ा जा सकेगा।
प्रदेश सरकार का मानना है कि ODOC योजना के माध्यम से पारंपरिक व्यंजनों का ब्रांडिंग, प्रमोशन और मार्केटिंग कर उत्तर प्रदेश को “फूड डेस्टिनेशन” के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।
0 Comments