शाहजहाँपुर। आगामी 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद शाहजहाँपुर में आयोजित होने वाले भव्य समारोह एवं परेड की तैयारियों के क्रम में शुक्रवार, 24 जनवरी 2025 को रिजर्व पुलिस लाइन में रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया। रिहर्सल का निरीक्षण स्वयं पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ल ने परेड में शामिल सभी टुकड़ियों की ड्रिल, मार्च-पास्ट, मूवमेंट, परेड विन्यास, ड्रेस व वेशभूषा, हथियार धारण तथा बैंड टुकड़ी के तालमेल का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने प्रत्येक गतिविधि को गंभीरता से परखते हुए परेड को और अधिक सुसंगठित, आकर्षक एवं अनुशासित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि गणतंत्र दिवस परेड में शत-प्रतिशत अनुशासन एवं तालमेल सुनिश्चित किया जाए, प्रत्येक टुकड़ी अपनी लाइन, मार्च टेम्पो और कमांड पर विशेष ध्यान दे तथा परेड ग्राउंड की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और वीआईपी मूवमेंट से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित रहें। साथ ही समारोह में प्रतिभाग करने वाले विद्यालयों, एनसीसी, स्काउट/गाइड एवं अन्य प्रतिभागियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की गई। जनपद पुलिस द्वारा परेड स्थल की सुरक्षा, वाहन पार्किंग, मंच व्यवस्था, ध्वजारोहण, आपातकालीन चिकित्सा एवं संचार प्रणाली सहित सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं।
जनपद शाहजहाँपुर पुलिस 77वें गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments