शाहजहाँपुर।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में शुक्रवार, 24 जनवरी 2026 को थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना खुदागंज में जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा की गई।
जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी ने थाना क्षेत्र से आए आमजन की समस्याओं एवं प्रार्थना-पत्रों को गंभीरता से सुना। प्राप्त शिकायतों के बिंदुवार परीक्षण हेतु संबंधित उपनिरीक्षकों एवं बीट अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं तथ्यानुसार निस्तारण किया जाए। भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, महिला संबंधित प्रकरणों सहित जनसामान्य से जुड़ी समस्याओं में पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना-पत्रों की सतत समीक्षा करते हुए निस्तारण की प्रगति से उच्चाधिकारियों को नियमित रूप से अवगत कराया जाए।
पुलिस प्रशासन द्वारा थाना समाधान दिवस के माध्यम से आमजन की समस्याओं के शीघ्र समाधान और पुलिस-जन सहयोग को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments