ब्यूरो रिपोर्ट: रजनीश उर्फ कल्लू
काकोरी, लखनऊ। काकोरी कोतवाली परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और उपस्थित पुलिसकर्मियों ने देशभक्ति का संदेश दिया।
इस अवसर पर एसीपी काकोरी शकील अहमद विशेष रूप से मौजूद रहे। एसीपी ने सभी पुलिसकर्मियों को संविधान के प्रति निष्ठा और अपने कर्तव्यों के ईमानदार निर्वहन की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनता की सेवा करने और संवैधानिक मूल्यों का पालन करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। पुलिसकर्मियों में अनुशासन, एकजुटता और देशभक्ति का उत्साह साफ देखने को मिला।
पूरे आयोजन के दौरान माहौल शांतिपूर्ण और गरिमामय बना रहा। कार्यक्रम में एसएचओ काकोरी सतीश राठौर सहित कोतवाली काकोरी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
गणतंत्र दिवस का यह आयोजन पुलिस बल के भीतर कर्तव्य, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को और मजबूत करता नजर आया। 🇮🇳
0 Comments