शाहजहांपुर।
शासन के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शुक्रवार को पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली को क्षेत्राधिकारी (यातायात) श्री संजय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह बाइक रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर बस स्टेशन, कवि तिराहा होते हुए पुनः पुलिस लाइन में आकर समाप्त हुई। रैली में विभिन्न दोपहिया वाहन डीलरों, पुलिस विभाग के जवानों सहित लगभग 70 बाइक चालकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित जनमानस से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन संचालन अपनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। इसके उपरांत सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी (यातायात) श्री संजय कुमार सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री हरिओम, यात्री/माल कर अधिकारी श्री आर.पी. गौतम, यातायात निरीक्षक श्री बच्चू सिंह, यातायात उप निरीक्षक श्री विनय कुमार पाण्डेय सहित परिवहन व यातायात विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान जनपद में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील किया जा रहा है, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments