Breaking News

पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाहजहाँपुर में 77वां गणतंत्र दिवस गरिमामय ढंग से मनाया गया

 

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव | उत्तर प्रदेश

शाहजहाँपुर। 26 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जनपद शाहजहाँपुर परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण, गार्द सलामी एवं राष्ट्रगीत का कार्यक्रम ससम्मान सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में किया गया।

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारम्भ अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत समस्त अधिकारियों एवं पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रीय ध्वज को सैल्यूट किया तथा निर्धारित गार्द द्वारा विधिवत सलामी दी गई। इसके बाद अधिकारियों एवं पुलिस बल द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने उपस्थित पुलिस बल को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, जनसेवा, राष्ट्रहित एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व, संविधान के मूल्यों तथा पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर पुलिस बल, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित किया गया। साथ ही पुलिस कार्यालय में उपस्थित आगंतुकों एवं फरियादियों को भी मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ।


Post a Comment

0 Comments