ग्राम प्यारेपुर में गणतंत्र दिवस पर पहली बार मौदा इमाम चौक पर फहराया गया तिरंगा

 

ब्यूरो रिपोर्ट: सलीम | लखनऊ (काकोरी)

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के ग्राम प्यारेपुर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संजय यादव सहित रिज़वान, तालिब, मुबीन और फैज़ान मौजूद रहे।

इस अवसर पर ग्राम प्यारेपुर के मौदा इमाम चौक पर पहली बार तिरंगा फहराया गया, जो ग्रामवासियों के लिए गौरव का विषय रहा। ध्वजारोहण ग्राम प्रधान संजय यादव एवं मस्जिद के इमाम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस पहल से सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Previous Post Next Post