शाहजहांपुर | 31 जनवरी 2026
जनपद शाहजहांपुर में अपराध एवं अवैध हथियारों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना सदर बाजार पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध पिस्टल, जिन्दा कारतूस तथा कार सहित गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहांपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।
दिनांक 30 जनवरी 2026 को थाना सदर बाजार पुलिस टीम चौकी अशफाकनगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्ति-वाहन चेकिंग में तैनात थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति काले रंग की टाटा नेक्सॉन कार संख्या UP27 BQ-2277 से शहबाजनगर की ओर से गदियाना चुंगी की तरफ आ रहा है, जिसके पास अवैध पिस्टल एवं कारतूस हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चांदनी वाली पुलिया के पास वाहन को रोक लिया। कार चालक को नीचे उतरवाकर पूछताछ एवं जामा तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से—
बरामद किए गए। अभियुक्त वाहन के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर कार को मौके पर ही धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया गया।
अभियुक्त को दिनांक 30.01.2026 को समय 21:06 बजे विधिक रूप से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
शाहजहांपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है, जिससे जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments