शाहजहांपुर | 31 जनवरी 2026
जनपद शाहजहांपुर में अपराध नियंत्रण एवं अवैध हथियारों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना पुवायां पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी पुवायां के कुशल पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक पुवायां के नेतृत्व में की गई।
दिनांक 30 जनवरी 2026 को थाना पुवायां पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक अवैध शस्त्र लेकर ग्राम कलंदरगंज से ग्राम माजिदपुर की ओर कच्चे रास्ते से जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को समय 19:09 बजे हिरासत में लिया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त की पैंट की दाहिनी जेब से—
बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
शाहजहांपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध सख्त अभियान निरंतर जारी है, जिससे जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments